फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, एक घायल

Fri, 14 Jun 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे नेपाल के बुटवल में देर रात हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुनुवां। नेपाल के बुटवल में बुधवार रात एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका भैरहवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी नेापाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेपाल के बुटवल उपमहानगर पालिका 11 निवासी रामप्रसाद शर्मा (56) तिलोत्तमा नगर पालिका नंबर तीन की आशा श्रेष्ठ (57) और यहीं की भगवती श्रेष्ठ (50) की बुधवार की रात जीप से पाल्पा के पर्यटन स्थल नुवाकोट से आ रही थीं। बुटवल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा देखकर नेपाल पुलिस के लोग मौके पर पहुंच गए। बुटवल पुलिस इलाका प्रमुख डीएसपी विजयराज पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच यात्रियों में से दो घायल हो गए। तीन की मौत हो गई है। घायलों में बुटवल 9 की चंदा श्रेष्ठ की हालत गंभीर है। पंडित ने कहा कि उनका इलाज भैरहवा के मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है और बुटवल 11 की दूसरी घायल लक्ष्मीता श्रेष्ठ का इलाज लुंबिनी प्रांतीय अस्पताल बुटवल में किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें