फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उसका के मधुरी में गेहूं की डंठल से लगी आग

Mon, 22 Apr 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। कस्बा के मधुरी में रविवार को गेहूं की कटाई के बाद अवशेष बचे डंठल में अज्ञात कारण से लगी आग काफी विकराल रूप ले ली। इस घटना में किसी के घर नहीं जला और जान माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ी घटना होने से बच गई। रविवार को दोपहर में अचानक तेज आज की लपटे उठने से लोगों को जानकारी हुई की खेत में डंठल तेजी से जल रहा है। सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल और थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि आग बहुत तेज थी। सभी के काफी प्रयास से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने से सभी से खेतों में डंठल न जलाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें