इटवा। क्षेत्र के करमहवा गांव नहर के पास मोड़ पर एक ट्रैक्टर और कार के बीच हुई टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि वाहन पर सवार लोगों को केवल हल्की चोटें आईं हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे करमहवा निवासी राकेश ट्रैक्टर-ट्राॅली पर खेत से मिट्टी लादकर हसुड़ी गांव जा रहा था। करमहवा गांव के पास हसुड़ी गांव में जाने के लिए वह खेत से नहर की पटरी पर चढ़ा ही था कि इसी दौरान विपरीत दिशा से रगड़गंज को आ रही एक कार, जिसे जाबिर अली अली चला रहा था ,ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। संवाद