ढेबरुआ। क्षेत्र के बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर घरुआर गांव के पास पचपेड़वा जा रहा ई-रिक्शा आगे चल रही कार में जा टकराया। कार के अचानक ब्रेक लगाने से हुए हादसे में जुमला निवासी इंद्रावती (40) घायल हो गई। पीएचसी बढ़नी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के जुमला की रहने वाली इंद्रावती (40) ई-रिक्शा से बढ़नी से घर लौट रही थी। घरुआर गांव के पास आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ई-रिक्शा पीछे से कार में जा टकराया। हादसे में इंद्रावती और मलगहिया निवासी इलियास घायल हो गए। महिला को पीएचसी बढ़नी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया और इलियास को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।