संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आरक्षी भर्ती-2023 के तहत अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर से चयनित कुल 77 अभ्यर्थियों को रविवार को को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
लखनऊ रवाना किए जाने से पूर्व पुलिस लाइन सभागर कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग कर चयनित अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन में एक नए दायित्व और कर्तव्यबोध की शुरुआत है।
उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे पुलिस सेवा में ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवा भाव के साथ कार्य करेंगे तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।।