सिद्धार्थनगर। परिवहन विभाग की तरफ से संविदा चालकों की भर्ती के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग बीके गंगवार ने क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया है कि पांच जून 2026 को बांसी बस स्टेशन, 18 जून को डुमरियागंज बस स्टेशन और 25 जून को बढ़नी में कैंप का आयोजन होगा।
वहीं सिद्धार्थनगर बस स्टेशन पर प्रत्येक कार्यालय दिवस पर कैंप और कार्यशाला आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का दो वर्ष पुराना चालक लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास, आयु कम से कम 23 वर्ष छह माह और शरीर की लंबाई पांच फुट तीन इंच होना चाहिए। संलग्न किए गए अभिलेखीय दस्तावेज और लाइसेंस में जानकारी समान होनी चाहिए। संवाद