सात रोगों पर अंकुश लगाएगा अभियान
जिला अस्पताल परिसर में कार्यक्रम आयोजित
सीडीओ ने शुभारंभ किया, पौधरोपण भी हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीडीओ पुलकित गर्ग ने किया। सामुदायिक शौचालयों का संचालन कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। परिसर में पौधरोपण भी हुआ। जिला अस्पताल परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सीडीओ पुलकित गर्ग के दीप प्रज्जवलन से हुआ। इस मौके पर बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक दिमागी बुखार के संबंध में व्यापक रूप से जन-जागरूकता के लिए दस्तक अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव, उपचार तथा संदर्भन के संबध में विभिन्न जानकारी देंगे। इस अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम, स्कूली शिक्षक एवं ग्राम प्रधान की अहम भूमिका है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हो उन परिवारों से संपर्क स्थापित करें तथा साथ ही साथ गृह भ्रमण का ट्रैक रखने के लिए तथा अपने गृह संपर्क दर्शाने के लिए वह घर में प्रमुख जगह पर स्टीकर लगाना सुनिश्चित करेंगे। अंत में सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय को संचालित करने का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। परिसर में पौधरोपण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा, एसपी अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. शेषभान, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. अनूप यादव, डॉ. अनार सिंह, अमित शर्मा, वीके मिश्रा, समीर सिंह, अमित श्रीवास्तव, प्रत्युष दुबे भी मौजूद थे। संचालन मलेरिया निरीक्षक अनिल ने किया।
सुपरवाइजरों को सौंपी जिम्मेदारी
डुमरियागंज। नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी शिवकुमार स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त मेडिकल किट समस्त सुपरवाइजरों को वितरित कर मोहल्ला निगरानी समिति के माध्यम से कोविड रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों को मेडिसिन उपलब्ध कराने हेतु दिया गया। सभासद उमाशंकर, सफाई नायक मोहम्मद हैदर, अनिल, रमन, सत्यप्रकाश, खालिद, रतन, प्रिंस, रामगोपाल, अफजल, सीताराम, राजेश कुमार, विनोद श्रीवास्तव, अर्पित द्विवेदी, विवेक, आकाश आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
सीएचसी से निकली जागरूकता रैली
बर्डपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय ने जागरूकता रैली को रवाना किया। बीपीएम सूरज चौहान, बीसीपीएम राजकुमार, मोहम्मद राशिद, कुमकुम, उर्मिला, शीला, रीता, कंचन उपस्थित रहीं। जागरूकता रैली नंबर-11 के महापाली, करीमपुर गांव तक निकाली गई। एडीओ पंचायत रामप्यारे, सचिव केशभान यादव, मो. सईद, लालमोहन भी उपस्थित थे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक जागरूकता रैली को एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.वीके वैद्य, सतीश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद