फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांसद खेल महोत्सव में पंजीकरण के लिए विद्यालय में लगा शिविर

Fri, 12 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव में युवाओं को प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर परिसर में पंजीकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान खेलों में रुचि रखने वाले विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कई खेलों में जैसे दौड़ लघु एवं दीर्घ दूरी, वाॅलीबाल, क्रिकेट फुटबॉल जैसे आधुनिक खेलों के साथ-साथ पारम्परिक खेल खो-खो, कबड्डी इत्यादि खेलों में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय के संचालक एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा नितेश पांडेय ने बताया कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को बल प्रदान करता है । जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी ने बताया कि युवाओं में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए खेल अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

21 सितंबर से 25 दिसम्बर तक विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें