फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से फोन कर पूछें, बिक्री से संतुष्ट हैं या नहीं

Tue, 25 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
meeting
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गेहूं खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए डीएम ने अधिकारियों को पंजीकृत किसानों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनका फीडबैक जानने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों से संपर्क कर यह पूछें कि भुगतान की स्थिति क्या है, बिक्री में कोई परेशानी या कटौती तो नहीं हुई। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि किसान ने स्वयं गेहूं बेचा है, बिचौलियों के माध्यम से खरीद हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने अधिकारियों को क्रय केंद्रों के नियमित निरीक्षण की भी हिदायत दी। कहा कि अगर किसान अपने गेहूं की बिक्री से संतुष्ट है तो उसे भी अपनी टिप्पणी में भी दर्शाएं। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने तहसील अंतर्गत क्रय केंद्रों के माध्यम से जो खरीद हो रही है, उसका नियमित सत्यापन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री करते समय किसानों को सिर्फ दस रुपये प्रति कुंतल की दर से गेहूं उतारने की पल्लेदारी देय होगी। इसके अतिरिक्त कोई भी क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से अधिक धनराशि की मांग करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को पल्लेदारी समेत गेहूं का भुगतान 1635 रुपये प्रति कुंतल की दर से किया जाएगा।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान करने की शिकायत आई तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पीडी डीपी सिंह, एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार, जुबेर बेग, उप कृषि निदेशक डॉ.राजीव कुमार, डीआईओएस सोमारू प्रधान, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ओम प्रकाश अंजोर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, एआर को-ऑपरेटिव अशोक कुमार और डीएफएमओ जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें