फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने देखा धान खरीद का हाल

Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शाहपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। सूबे के आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने शनिवार को शाहपुर नवीन मंडी स्थल में बने धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। वहां हुए खरीद की जानकारी ली और पारदर्शिता के साथ धान खरीदने की हिदायत दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह शाहपुर क्रय केंद्र पर पहुंचे। केंद्र प्रभारी राजेश सिंह से धान खरीद की जानकारी ली। बताया गया कि 8 नवंबर से 21 दिसंबर तक क्षेत्र के 79 किसानों से कुल 4892.80 क्विंटल धान खरीद की गई है। खरीद के सापेक्ष किसानों को उनके खातों में 76 लाख 57 हजार 232 रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है।
केंद्र पर 35 हजार बोरे उपलब्ध हैं। मंत्री ने तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह से अन्य क्रय केंद्रों के बारे में जानकारी मांगी, तो बताया गया कि बेंवा स्थित क्रय केंद्र पर अभी तक करीब 608 क्विंटल की खरीद हुई है। वहीं एसएमआई राजेश सिंह ने बताया कि मंडी में पंजीकृत समिति और कर्मचारी कल्याण समिति का भी केंद्र बनाया गया है। खरीद किए गए धान को पवन इंडस्ट्री, ओम एग्रो रगड़गंज और पूर्वांचल इंडस्ट्री, करहिया सघन में भेजा रहा है। जांच के दौरान मंत्री ने कहा कि मिल मालिकों की एसोसिएशन की सरकार से वार्ता हुई है, जो मिलर 67 प्रतिशत रिकवरी पर  धान लेने को तैयार हैं, उन्हें सप्लाई दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें