फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए दो दिन शेष

Sun, 27 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो दिन और है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। हाई स्कूल व इंटर कक्षा में प्रथम श्रेणी अंक के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन करेंगे। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं ने पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह है। छात्रवृत्ति परीक्षा के पोस्टर विद्यालयों में लगाए गए हैं, जबकि इस परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं में चर्चा है।
जय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर का लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन

कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नंदकुमार ने बताया ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए यह छात्रवृत्ति परीक्षा बड़ा अवसर है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। यह परीक्षा हर साल होती है, इसलिए विद्यार्थियों को इस परीक्षा का इंतजार रहता है। गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी के कोच रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि ने बताया कि पिछले सत्र भी उनके विद्यालय के छात्रों ने आवेदन किया था। इस वर्ष और भी उत्साह छात्रों में दिख रहा है। इस बार छात्र-छात्राओं ने अच्छी तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें