फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पारदर्शी तरीके से करें किसानों से गेहूं खरीद

Fri, 01 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की ओर से राजकीय गेहूं क्रय केंद्र नगर पंचायत उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर किसानों के पंजीकरण, तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया और अभिलेखों के संधारण का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद में प्रगति लाए। उन्होंने केंद्रों पर सफाई, पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें