फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कस्बे ही नहीं शहर में भी सड़कों पर कारोबार... खतरे में पड़ रही लोगों की जान

Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में हाईवे टू लेन की सड़कों पर हो रहा गिट्टी और मोरंग का कारोबार
विज्ञापन

सड़क पर कारोबार से उतारने और गिराने में लगता है जाम
बालू के कण उड़ने राहगीरों को भी हो रही परेशानी
डुमरियागंज में हादसे कारण बना सड़क पर अवैध कारोबार, ले गई मां और बच्चों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कस्बे ही नहीं बल्कि शहर में भी सड़कों पर गिट्टी, मोरंग और सरिया की दुकानें लग रही हैं। इस कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, जबकि धूप होने पर हवा में उड़ते मोरंग के कण आंखों तक पहुंचकर जख्मी कर रहे हैं। लोगों की शिकायतों के बावजूद भी सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।
हाईवे और टू लेन के पास गिट्टी मोरंग का कारोबार हो रहा है। जिससे न सिर्फ जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, बल्कि लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। दो दिन पहले ही डुमरियागंज हुआ सड़क हादसा इसका उदाहरण है। हादसे के बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। उस निर्देश का कितना पालन हुआ किस प्रकार से कारोबार चल रहा है, इसकी पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई जो यह बयां कर रही है कि लोग इस अवैध रूप से होने वाले कारोबार से कितना परेशान हैं। एक रिपोर्ट पड़ताल से जुड़ी।
विज्ञापन

-
सबसे व्यस्त मार्ग, सालों से चलता है सड़क पर कारोबार
नगर के पुरानी नौगढ़ कस्बा से होकर सड़क बर्डपुर को जोड़ती है। कुछ लोग शहर के बाहर बाईपास से होकर जाते हैं तो अधिकांश लोग शहर से होकर जाते हैं। शहर में ही सड़क मोरंग और बालू का कारोबार हो रहा है। ट्रक से गिराने और ट्रॉली से लोड़ करते समय जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, दूसरी ओर इस मार्ग से गुजरने वालों को चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर बालू आ जाने से वाहन सवार फिसलकर गिर जाते हैं। इसके साथ बालू के कण के उड़ने से आंख और सांस लेने में तकलीफ होती है। स्थानीय लोग आवाज उठाते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
-
शहर के बाहर निकलते ही परेशानी
शहर के बाहर निकलते समय हुसैनगंज के पास हाईवे के किनारे गिट्टी मोरंग गिरा हुआ है, जहां से कारोबार हो रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन वाले आते-जाते हैं। यहां न सिर्फ राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। बल्कि बड़े वाहन के आने के बाद बाइक और साइकिन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात के समय हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन इस पर रोक टोक करने वाला कोई नहीं है।
-
हाईवे पर कारोबार, जिम्मेदार बेखबर
बांसी-नाैगढ़ हाईवे पर स्थिति सनई चौराहे के पास कमोबेश यही हाल है। यहां बने सर्विस लेन को कारोबार का केंद्र बना दिया गया है। बालू और मोरंग उसी सर्विस लेन पर गिराया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं, रात में सर्विस लेन पर ट्रक चालक वाहन को नहीं खड़ी कर पाते हैं। यह तो महज हाईवे की बानगी है। शोहरतगढ़, बांसी, इटवा और लोकल रूट पर इस प्रकार के कारोबार हो रहे हैं। न तो नियम को ध्यान में रखा जा रहा है और न ही आम जनता की सुविधा और परेशानी का।

बोले लोग
नगर निवासी रमेश कुमार ने कहा कि सड़क पर बालू और मोरंग गिराए जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बालू के कण उड़कर आंख में पड़ने से रोशनी जाने का खतरा रहता है। इसके साथ ही सांस लेने में तकलीफ होती है।
-सुनील कुमार, नगर निवासी
-
सड़क पर हाईवे और मुख्य मार्ग पर बाूल, गिट्टी और मोरंग गिराया गया है। जिससे आए दिन हादसे होते हैं। फिसलकर लोग गिरते हैं। लेकिन होने वाले इन हादसों से भी जिम्मेदार सबक नहीं लेते हैं। इस पर हमेशा अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

-मुजीब, नगरनिवासी
-
बोले जिम्मेदार
सड़क के पास गिट्टी और मोरंग व बालू कोई नहीं गिरा सकता है। अगर कोई गिराकर कारोबार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाकर इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
-डॉ. राजागणपति आर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें