फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रमुख स्थलों के लिए चलेंगी बसें

Sun, 24 Nov 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले को अब टूरिस्ट सर्किल बनाने की तैयारी की जा रही है। रोडवेज निगम जिले के प्रमुख स्थानों को जोड़ने के लिए स्पेशल बसों का संचालन करेगा। जिसके चलते जिले के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करने के लिए यात्रियों और पर्यटकों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि गौतम बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्तूप व देवी मंदिरों को जोड़ने के लिए रोडवेज बसों का संचालन करवाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय पर पत्र भी लिखेंगे। बस चलने से प्रमुख स्थान पिकनिक स्पॉट की तरह डेवलप हो जाएंगे। वाहनों की सुविधा नहीं होने से जिले के प्रमुख स्थलों तक न तो लोग पहुंच पाते हैं और न ही वहां के बारे में जानकारी हो पाती है। आवागमन की सुविधा न होने से बाहरी पर्यटक एक दिन में एक ही जगह का भ्रमण कर पाते है। ऐसे में रोडवेज की बस का संचालन होने से बाहरी पर्यटक के साथ जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इन जगहों पर मिलेगी रोडवेज की सुविधा : शहर के सिंहेश्वरी मंदिर से, योग माया मंदिर, वटवासिनी गाला पुर मंदिर, अमरगढ़ स्थल, पल्टा देवी मंदिर, के बाद अलीगढ़वा में मौजूद स्तूप, सलारगाढ़, गनवरिया सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें