सिद्धार्थनगर। प्रयागराज में जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। कुंभ के पहले ही दिन से एक माह तक दोपहर से देर शाम तक हर घंटे बस का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी भी तेज हो गई है। सिद्धार्थनगर रोडवेज डिपो से अलग-अलग समय में सात बसें भेजे जाने की तैयारी है। जनवरी से शुरू होकर फरवरी के अंत तक कुंभ मेला चलेगा। 13 जनवरी को कुंभ मेले में पहला शाही स्नान होगा। परिवहन निगम ग्रामीण क्षेत्रों से सीधे श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक पहुंचाने और वापस लाने का काम करेगा, इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए विभाग अभी से ही तैयारी में जुट गया हैं। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि प्रयागराज संगम स्नान के लिए संचालित होने वाली बसों की टाइम निर्धारित कर दी गई हैं। रूट के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए बस का संचालन किया जाएगा। संवाद