खुनुवां। नेपाल के दांग में शुक्रवार देर शाम बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। नेपाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दांग पुलिस के मुख्य पुलिस अधीक्षक अर्जुन प्रसाद तिमिलसिना ने बताया कि कृष्णानगर से लमही की ओर आ रही बस के राप्ती ग्रामीण नगर पालिका नंबर पांच के लठवा में दुर्घटनाग्रस्त होने से राजपुर ग्रामीण नगर पालिका नंबर पांच निवासी 56 वर्षीय नीलसरोज यादव और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। घायलों का इलाज सिसहनियां और लमही में चल रहा है। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही बस अनियंत्रित हो गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संवाद