फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बनकटा- मरवटिया द्वितीय मार्ग गड्ढे में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के बनकटा से मरवटिया द्वितीय गांव जाने वाली पक्की सड़क जगह-जगह टूट गई है। इससे इस मार्ग से जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने विभाग से सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बांसी खलीलाबाद मार्ग पर स्थित बनकटा गांव से निकलकर एक संपर्क मार्ग मरवटिया द्वितीय गांव को जोड़ती है। इस सड़क का निर्माण दो दशक पूर्व किया गया। इसी मार्ग पर खेसरहा क्षेत्र का विद्युत उप केंद्र भी स्थापित है। इस केंद्र से खेसरहा सहित धर्मसिंहवा बाजार के क्षेत्र तक विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस कारण विद्युत संबंधित कार्य के लिए सैकड़ों लोगों की आवाजाही प्रतिदिन रहती है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें