फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में पाक का पुतला फूंका

Sun, 18 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कश्मीर के उरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। आतंकी घटना के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। नगर के सिद्धार्थ तिराहे पर जुलूस निकालकर नारेबाजी और पाकिस्तान का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से नापाक पड़ोसी के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि अब सब्र की इंतेहा हो चुकी है। पड़ोसी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। उसके खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीर सपूतों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।
भारत का हर युवा आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं रहेगा। भाजपा के जिला महामंत्री दीपक मौर्य ने कहा कि आतंक का कोई जाति-धर्म नहीं होता। इंसानियत की हत्या करने वालों के खिलाफ पूरे जनमानस को एकजुट होने की जरूरत है। यह जाहिर हो चुका है कि पाकिस्तान ही आतंक की नर्सरी है।
विज्ञापन

ऐसे में दुनिया के सभी देशों को इस नर्सरी को नेस्तनाबूत करने के लिए सामूहिक कदम बढ़ाने होंगे। प्रदर्शन में क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, आशीष शुक्ला, पंकज जायसवाल, अनिल कसौधन, श्यामसुंदर मित्तल, बबलू तिवारी और विश्वजीत पांडेय आदि शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर। कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में चौकसी व चेकिंग बढ़ा दी गई है। एसएसबी व पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से गश्त कर संदिग्धों की तलाश की। इस दौरान बॉर्डर से हर आने-जाने वालों की छानबीन होती रही।
जिले से लगती नेपाल की खुली सीमा अति संवेदनशील रही है। पूर्व में यहां कई संदिग्ध लोग पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा बल इस सीमा पर विशेष ऐहतियात बरत रहे हैं। अलीगढ़वा, पकड़िहवा, बजहा, ककरहवा, खुनुवां, बढ़नी सहित एसएसबी की सभी बीओपी व चेक पोस्ट पर जवान मुस्तैदी से डटे रहे। आस-पास के क्षेत्रों में पूरे दिन गश्त जारी रही। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट रवि खन्ना ने बताया कि सीमा पर एसएसबी पहले से ही सतर्कता बनाए हुए है। हर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। गश्त जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें