फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शराब का पैसा न देने पर दबंगों ने गल्ला व्यवसाई को पीटा

Tue, 27 Aug 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के भग्गोभार गांव का है मामला
विज्ञापन


पथरा। थाना क्षेत्र के भग्गोभार निवासी एक गल्ला व्यवसाई से शराब पीने के लिए पैसे न देने पर कुछ लोगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भग्गोभार निवासी सूरज अग्रहरि गल्ला व्यवसाय का कार्य करते हैं। आरोप है कि रविवार शाम 7 बजे गल्ला बेचकर अपने घर जा रहे थे। अभी वह अपने गांव के समीप खोरिया रघुबीर सिंह पुल पर पहुंचे थे कि पुल पर पहले से बैठे खोरिया रघुबीर सिंह निवासी विनोद राम नेवास, धर्मेंद्र, रामजतन सभी सूरज को रोककर शराब पीने का पैसा मांगने लगे। मना करने पर वे लोग सूरज के साथ गाली गलौज व लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। आवाज सुनकर सूरज के पिता बीच बचाव करने लगे। लोगों ने उनको भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूरज पथरा थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर पुलिस ने विनोद, राम नेवास, धर्मेंद्र, राम जतन खोरिया रघुबीर सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर ली। घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए सीएचसी बेंवा भेजा। थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तारी कर लिया गया है। इन पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शेष एक अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें