शोहरतगढ़ क्षेत्र गौरा बाजार में नाली की जमीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवाते तहसील प्रश
शोहरतगढ़ तहसील के गौरा बाजार में नाले की जमीन पर हुआ था अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के क्षेत्र गौरा बाजार में नाले की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव के निर्देश पर राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
क्षेत्र के गौरा बाजार के मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण होने के लोगों ने विधायक को पत्र देकर पैमाइश कराने की गुहार लगाई थी। मामले को सज्ञान में लेकर विधायक ने एसडीएम व बीडीओ के साथ मौके का निरीक्षण कर नाली निर्माण के लिए कहा था। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया गौरा बाजार के निवासी हरिराम लोधी व मिठाई लाल ने विधायक विनय वर्मा को पत्र देकर अवगत कराया था कि गौरा बाजार सड़क किनारे नांली की जमीन है। जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे नाली का अस्तित्व खत्म हो चुका है। गांव व बाजार का जल निकासी नहीं होने से समस्या पैदा होती है। मामले को संज्ञान में लेकर मौके पर विधायक के साथ तत्कालीन एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व पूर्व बीडीओ राजस्व निरीक्षक के स्थलीय की जांच की गई थी। जमीन पैमाइश होने बाद जांच में नाली पाई गई। बुधवार को नायब तहसीलदार गौरव कुमार व राजस्व टीम गौरा बाजार पहुंचकर जेसीबी मशीन से नाली जमीन को खाली करवा दिया है। इस दौरान लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, शिव कुमार, रामपूजन यादव, कमलेश गुप्ता और परमात्मा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।