फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध दुकानों और मकानों पर चला रेलवे प्रशासन का बुलडोजर, मची अफरा-तफरी

Fri, 09 Oct 2026 03:39 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

अभियान के तहत दो बुलडोजर लगाकर एक-एक कर अवैध निर्माणों को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किए अवैध निर्माण - फोटो : Samvad News Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बने दर्जनों दुकानों और मकानों को दो बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। अभियान से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

रेलवे प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही रेलवे की जमीन पर बने अवैध मकानों, दुकानों, पानी की टंकियों और ठेलों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। अतिक्रमण हटाने के लिए नौ और 10 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। तय समयसीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर शुक्रवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।

अभियान के तहत दो बुलडोजर लगाकर एक-एक कर अवैध निर्माणों को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें