फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कबड्डी में बुलंदशहर की टीम ने मारी बाजी

Fri, 18 Aug 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के हाजी करम हुसैन सल्फिया पब्लिक स्कूल खखरा बुजुर्ग में आयोजित 16 वां प्रदेश स्तरी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र के हाजी करम हुसैन सल्फिया पब्लिक स्कूल खखरा बुजुर्ग में 16 वीं बार प्रदेश स्तरीय सल्फिया कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश के 50 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए बुलंदशहर की कबड्डी की टीम फाइनल मैच में जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


विगत 16 वर्षों से हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता में इस वर्ष बुलंदशहर, मेरठ, हरिद्वार, बिजनौर, बनारस, सारनाथ, सीवान, बिहार, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व सिद्धार्थनगर सहित 50 टीमों ने भाग लिया। अंतिम दिन फाइनल में बिजनौर को पराजित कर मेरठ और वाक ओवर पाकर बुलंदशहर फाइनल में पहुंच थी। मेरठ व बुलंदशहर में कांटे के टक्कर के बाद बुलंदशहर सल्फिया चैंपियन बन गई। बुलंदशहर के बेस्ट रेडर नितेश मैन ऑफ दी सीरीज तो वहीं मेरठ के निखिल मैन आफ द मैच हुए।



इस दौरान जलाल चौधरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, कमाल चौधरी, निसार चौधरी, मोवीन चौधरी, सईद चौधरी, फारूक चौधरी, सेराज चौधरी, जुबैर चौधरी, उसमान शाह, जमील शाह, शकील शाह, अब्दुल रब शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें