फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे का निशान छूने को आतुर बूढ़ी राप्ती नदी

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ के पास कटान करती राप्ती नदी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खतरे का निशान छूने को आतुर बूढ़ी राप्ती नदी
विज्ञापन

तीन दिन की बारिश से जिले की नदियों में उफान
सिद्धार्थनगर। लगातार बारिश से जिले की नदियां उफान पर हैं। तेजी से बढ़ रही बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, बानगंगा नदियों के जलस्तर से किनारे के लोगों में बाढ़ का भय सताने लगा है। बाढ़ की आशंका से उसका, जोगिया, इटवा, शोहरतगढ़ और डुमरियागंज क्षेत्र में लोग अभी से सजग होने लगे है।
दो दिनों में 36 घंटे की बारिश से बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर 1.40 मीटर बढ़ गया है। साथ ही कूड़ा नदी के जलस्तर में भी एक मीटर से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके अलावा राप्ती, बानगंगा और घोघी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इससे नदी किनारे बसे ग्रामीणों में बाढ़ का भय सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिया क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित हरिश्चंद्र, रामनेवास और शंभूनाथ का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है, लेकिन संबंधित विभाग की तरफ से इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष बाढ़ के चलते फसल की नुकसान के कारण अनाज की समस्या हो जाती है। उसका क्षेत्र के हथिवड़ताल, अजिगरा आदि गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह का कहना है कि नदियों के बढ़ रहे जलस्तर के साथ ही विभागीय लगातार निगरानी कर रहे है, संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की गई है।
नदी का जलस्तर मीटर में
नदी बृहस्पतिवार शुक्रवार
राप्ती नदी 81.660 81.820
बूढ़ी राप्ती 81.680 83.040
कूड़ा 79.230 79.480
घोघी 83.15 83.25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें