आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। एनआईसी सभागार में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जयप्रताप सिंह एवं डीएम संजीव रंजन ने सजीव प्रसारण देखा। लखनऊ के लोकभवन से सीएम ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। साथ ही दो पुस्तकों सक्षम एवं सशक्त आंगनबाड़ी का विमोचन किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी शेष मणि सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी उपस्थित रहीं।