फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 साल से बदहाल बुढऊ-साहेपारा मार्ग, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

Fri, 05 Jun 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहेपारा को जोड़ने वाला बुढऊ-साहेपारा मार्ग वर्षों से बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क की जर्जर हालत के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो दशक से इस मार्ग पर कोई ठोस निर्माण या मरम्मत कार्य नहीं कराया गया, जिससे सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से हालात और गंभीर हो जाते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इस मार्ग से गुजरने में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण और क्षेत्रीय विकास के बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वर्षों से सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई गई, जिससे लोगों में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क की खराब स्थिति का असर क्षेत्र के विकास पर भी पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों से सड़क का तत्काल सर्वे कराकर पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें