सिद्धार्थनगर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर आमजनमानस श्रीराम की भक्ति में डूब गया है। घरों पर भगवा झंडे लहरा रहे हैं। इस मौके पर मंदिरों में सुंदर कांड और भंडारे के आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रभु टेंट से अपने घर रूपी मंदिर में विराजे हैं। इससे बुद्धनगरी में उल्लास और उमंग है।
-
1992 में आंदोलन के दौरान नौगढ़ स्थित जेल जाना हुआ था। वह दिन याद है। आज प्रभु मंदिर मेें विराजमान हुए अपार खुशी हुई।
-राजकुमारी पांडेय, निवासी बर्डपुर चौक
-
1992 में बाबरी ढांचा तब राम मंदिर निर्माण की आस जगी थी, लेकिन वह अब जाकर 22 जनवरी में पूरी हुई। अपराध प्रतिष्ठा हो गया है। इससे बड़ी खुशी है। अयोध्या धाम में श्रीराम दर्शन को जाऊंगी।
-इंद्रावती देवी, निवासी चैनपुर
-
बचपन से राम जन्मभूमि के बारे में सुन रही थी, लेकिन आज राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण होकर प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। जिससे बहुत खुशी मिली है, सभी को मिठाई खिला रही हूं।
-गुडिया मोदनवाल, निवासी बर्डपुर
-
6 दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचा गिराया गया था। उस समय राम मंदिर निर्माण की आस जगी थी। कब पूरा होगा,यह पता नहीं था। लेकिन वह आस आज मोदी ने राम मंदिर निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा करके सभी हिन्दुओं के भक्ति भाव के आस्था को कायम रखा है।
-मुन्नी देवी, नगर पंचायत कपिलवस्तु
नगर पंचायत न्यूरिया मे निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग । संवाद