फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा मेें उठा बुद्ध प्रतिमा निर्माण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा मेें उठा बुद्ध प्रतिमा निर्माण का मुद्दा
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कपिलवस्तु के विकास पर ध्यान दिलाया
सिद्धार्थनगर को बनाया नोडल जिला, सचिवालय, डीएम को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्यसभा में सदस्य बृजलाल ने सदन में पर्यटन विभाग के बजट सत्र में एक बार पुन: बुद्ध भूमि कपिलवस्तु को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

शनिवार को सदन में कपिलवस्तु का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कहा कि यदि कपिलवस्तु में पर्याप्त विकास हो जाए तो यहां दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। इससे देश की छवि, पूंजी निवेश और राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कपिलवस्तु तक रेलवे लाइन जोड़ने, हवाई कनेक्टिविटी का अभाव बताया। कपिलवस्तु में थीम पार्क के अधूरे कार्य को पूर्ण कराने और कपिलवस्तु में वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से शिलान्यास हुए महात्मा बुद्ध की 180 फीट की मूर्ति के निर्माण की जरूरत बताई। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने सभी बिंदुओं पर भारत सरकार की ओर से सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया। राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने बताया कि सदस्य बनने और सिद्धार्थनगर के विकास के लिए उनकी रुचि और संकल्प को देखते हुए अब कपिलवस्तु में विश्व स्तरीय विकास कार्यों की पुन: एक उम्मीद जगी है। उन्होंने सिद्धार्थनगर को अपना नोडल जिला बनाने के लिए भी राज्यसभा सचिवालय और जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने जनपद को अपनी सांसद निधि देकर विकास कार्य कराने की घोषणा पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें