फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुंबिनी में बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी

Sat, 26 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बुद्ध
विज्ञापन
बुद्ध जंयती को जोरदार ढंग से मनाने  के लिए लुंबिनी नेपाल में तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए लुंबिनी विकास कोष समेत अन्य संगठनों ने कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तय की। इस मौके पर नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्री आनंद प्रसाद पोखरेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तथागत गौतम बुद्ध की मई माह में पड़ने वाली 2560वीं जयंती को यादगार बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
उड्डयन मंत्री ने कहा कि 23 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को कार्यक्रम का न्यौता भेजा गया है। 21 मई को भव्य भगवान बुद्ध का जयंती समारोह शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान बुद्ध के दर्शन व संदेशों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और उनके उपदेशों की प्रासंगिकता पर गोष्ठियों का अयोजन होगा। भगवान बुद्ध से जुड़े तीन जिलों नवलपरासी, कपिलवस्तु व रूपनदेही को पर्यटन की दृष्टि से समग्र रूप से विकसित किया जाएगा।

कोशिश होगी कि लुबिंनी को पूरी दुनियां में एक अध्यात्मिक केंद्र के रूप स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में यूएनओ के महासचिव वान की मून, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें