फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी में बीएसएनएल का 3-जी

Fri, 22 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बांसी कस्बे में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 3-जी सेवा का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को सांसद जगदंबिका पाल ने इस सेवा का शुभारंभ किया। जिले का प्रमुख कस्बा बांसी अब तक इस सेवा से अछूता था। नेटवर्क की समस्या यहां लगातार बनी हुई थी।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार व फीता काटकर 3-जी सेवा का शुभारंभ करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज से बांसी क्षेत्र के लोग थ्री जी नेटवर्क सेवा का लाभ ले सकेंगे। भले ही यहां शुरुआत देर से हुई हो, लेकिन इसकी पूर्ति करते हुए जल्द ही काशी की तर्ज पर बांसी के लोग भी 4-जी नेटवर्क का लाभ ले सकेंगे।

 सांसद ने कहा कि अभी तक यहां के लोग प्राइवेट कंपनियों की हाई स्पीड सेवा ले रहे थे, जो काफी महंगा है। अब बीएसएनएल 40 प्रतिशत कम पर थ्री-जी सेवा उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर बस्ती दूरसंचार के जिला प्रबंधक आरके जायसवाल ने उपभोक्ताओं से थ्री-जी सेवा की खूबियां बताते हुए उसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर एसडीओ दुर्गेश सिंह, जेपी सिंह, दुर्गेश सिंह दिलीप चतुर्वेदी, अशोक त्रिपाठी, परमात्मा प्रसाद पांडेय, सरोज बाबा, राजेंद्र पांडेय, सचिन पटवा, राजेंद्र तिवारी, राजमणि, बृजराज त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रहरि, श्यामधनी राही, मनोज बाबा, श्याम पाठक, सुनील तिवारी, गोपाल जी, राघव दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें