फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएसए ने सुना शिक्षकों का पक्ष, कार्रवाई का आश्वासन दिया

Sun, 27 Oct 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक के परिषदीय शिक्षकों की बीईओ बर्डपुर के विरुद्ध किए गए शिकायत के मामले बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने शनिवार की देर शाम शिक्षकों के साथ बैठक कर पक्ष सुना। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विकास खंड के 84 शिक्षकों की ओर से हस्ताक्षरित शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि जिलाधिकारी के एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार सभी शिक्षक कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। फिर भी बीईओ के निरीक्षण में एसओपी का धौंस दिखाकर शिक्षकों को नोटिस का भय दिखाकर धनादोहन किया जा रहा है। मानसिक तनाव में हैं। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, शैलेंद्र मिश्र, मोहिउद्दीन, विजय चौधरी, शमशुल हक, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्र, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश मिश्र, कलीमुल्लाह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें