फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवती से मोबाइल नंबर मांगने का विरोध करने पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती से गांव के ही एक युवक ने मोबाइल नंबर मांगा। युवती के मना करने के बाद विवाद बढ़ गया। इसकी शिकायत परिजनों से करने पर युवक और उसके परिजनों ने युवती के भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक उनके घर पहुंचा और बेटी से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। बेटी ने युवक की इस हरकत का विरोध किया और नंबर देने से साफ इनकार करते हुए, उसे भगा दिया। घटना के बाद युवती काफी घबरा गई। जब वह घर लौटी तो युवती ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। युवती की मां ने बताया कि बेटी की बात सुनने के बाद वह आरोपी युवक के परिजनों के पास शिकायत करने पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत करने से नाराज युवक अपने परिजनों के साथ उनके घर के पास जाकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे को घेर लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन

महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें