फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों के ताले टूटे

Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के रात्रि गश्त के दावों की पोल खोलते हुए चोरों ने शुक्रवार रात ढेबरुआ थाना से सटे चौराहे की दुकानों का ताला तोड़कर हजारों के सामान उड़ा दिए। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस अनभिज्ञ बनी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि पीड़ित ने लिखित तहरीर भी दी है। इसी थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बा से भी चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की।ढेबरुआ थाना से सटे चौराहे पर स्थित अजय कुमार जनरल स्टोर की दुकान बंद कर शुक्रवार रात घर चले गए। रात्रि में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान उड़ा दिए।

पीड़ित के मुताबिक चोरों ने 40 हजार रुपये का सामान गायब किया है। पड़ोस के ही संतोष मौर्य व जगदीश यादव के चाय की दुकान का भी ताला तोड़कर चोरों ने बर्तन, चीनी, मैदा सहित नगदी उठा ले गए। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव का कहना है कि चोरी की घटना की अभी तहरीर अभी नहीं मिली है। छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं बढ़नी नगर के मिल कॉलोनी निवासी पुल्लुर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर में बेटा-बहू अकेले थे। वह भय के कारण पड़ोसी के घर में सोने चले गए। सुबह घर आए तो छत पर जाने वाले दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। कमरे में बक्से का ताला तोड़कर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें