फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंग्रेजों की फौज ने जलियांवाला बाग की तरह अमरगढ़ में की थी बर्बरता

विज्ञापन
डुमरियागंज अमरगढ़ महोत्सव में मुख्य अतिथि अतुल सिंह को माला पहनाकर स्वागत करते सदर विधायक श्याम - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अंग्रेजों की फौज ने जलियांवाला बाग की तरह अमरगढ़ में की थी बर्बरता
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। अमरगढ़ महोत्सव में तीसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को काफी संख्या में दर्शकों ने शहीद स्थल की भूमि पर माथा टेका। गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि अमर ज्योति पर जलाकर शहीदों को नमन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अंग्रेजों की फौज ने जलियांवाला बाग की तरह अमरगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर बर्बरता की थी।
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1858 को अमरगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण गंवाए। डुमरियागंज के वीर सपूतों व उनके बलिदान को हमेशा याद रखने के लिए अमरगढ़ शहीद स्थल पर सरकार विशाल स्मारक और शहीद संग्रहालय का निर्माण कराएगी। उन्होंने कहा कि अमरगढ़ कोई साधारण जगह नहीं है। अमरगढ़ में निहत्थे वीर सपूतों पर अंग्रेजों ने अत्याचार की सारी हदें पार कर दी थीं। उस समय यहां के लोगों ने अंग्रेजों की फौज का डटकर मुकाबला किया था। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें उन वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आज नमन करने और श्रद्धांजलि देने का मौका मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की सराहना की। इस शहीद स्थली पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन लगातार दूसरी बार किया गया है। गुमनामी में खो गए अमरगढ़ के शहीदों को इससे पहचान मिली है। अब उन्हें पूरा प्रदेश ही नहीं, देश-दुनिया भी जान रही है। वहीं, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में जो राम को लाए हैं... हम उनको लाएंगे..., गीत के गायक कन्हैया मित्तल को सुनने के लिए लोग शाम होते ही पंडाल में पहुंच चुके थे।
मॉडल के रूप में स्थापित होगी शाहपुर की कान्हा गो शाला
डुमरियागंज। अमरगढ़ महोत्सव में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि डुमरियागंज के शाहपुर स्थित कान्हा गोशाला जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश में एक मॉडल का दर्जा हासिल करेगी। उनका प्रयास रहेगा कि यहां पर सभी सुविधाएं और भी बेहतर ढंग से उपलब्ध हों। वह गो शाला के विकास के लिए पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर, मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, राजीव अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, शत्रुघ्न, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन

राष्ट्र के निर्माण और विकास में युवाओं ने हमेशा रचा है इतिहास
डुमरियागंज। अमरगढ़ महोत्सव में अंतिम दिन आयोजित राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि युवाओं ने हमेशा राष्ट्र के निर्माण और उसकी उन्नति प्रगति के लिए अमूल योगदान दिया है। चाहे वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम रहे हों या श्रीकृष्ण। पूरी दुनिया को शांति का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध, स्वतंत्रता संग्राम के नायक चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह आदि सभी युवा ही थे। वर्तमान में भी यहां के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के जरिए राष्ट्र को प्रगति पर ले जाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके भविष्य, विकास को लेकर बेहतर ढंग से प्रयासरत है। गोष्ठी में शिवपति स्नातकोतर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के प्रो. प्राचार्य अरविंद कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, डॉ. दशरथ चौधरी, कमलेश मिश्रा, अमिनय राव, अजय मिश्रा एवं नरेंद्र मणि त्रिपाठी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें