लोहिया के विचारों को बृजभूषण ने आगे बढ़ाया
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्व. बृजभूषण तिवारी की जयंती में बोले वक्ता
सपा कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी, डॉ. राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण, राज नारायण एवं आचार्य नरेंद्र देव की समाजवादी विचारधारा को देश दुनिया में फैलाने का काम स्व. बृज भूषण तिवारी ने ताउम्र किया था। यही कारण रहा कि समाज का अंतिम आदमी भी मुख्य धारा से जुड़कर तरक्की कर रहा है। ये बातें राज्यसभा के पूर्व सदस्य आलोक तिवारी ने कहीं। वह मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर स्व. बृजभूषण तिवारी की 79वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा स्व. तिवारी ने हम जैसे सैकड़ों लोगों को अपनी समाजवादी पाठशाला में लोहिया जी की विचारधारा से ओतप्रोत कराकर संघर्ष करके समाज के दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाने की बात कही थी। शोहरतगढ़ के सपा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, डुमरियागंज के राम कुमार उर्फ चिनकू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जमील सिद्दीकी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अफसर रिजवी ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास गौतम, पूर्व विधायक विजय पासवान, वीरेंद्र तिवारी, सरफराज भ्रमर, मुरली मिश्र, मो. इद्रीश पटवारी, कलाम सिद्दीकी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, विजय यादव, जोखन चौधरी, शालिनी त्रिपाठी, अनीता द्विवेदी, तुफैल अहमद, अंबिकेश श्रीवास्तव, अनुराग जायसवाल, अनूप त्रिपाठी, खलकुल्लाह, खुर्शीद अहमद उपस्थित थे।