कपिलवस्तु। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चौकी बजहा अंतर्गत बजहा चौराहे पर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। बजहा निवासी नीरज कुमार पासवान शनिवार देर रात अपनी अंडे की दुकान बंद कर रहा था। आरोप है कि मुंबई से आए पड़ोसी अखिलेश कुमार, शैलेश कुमार ने पुरानी रंजिश में गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए परिवार के सदस्य की भी पिटाई कर दी, जिससे तीन अन्य घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष शदरू लालमीन ने कहा मारपीट की घटना हुई है। आवेदन मिला है। केस पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद