भवानीगंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गौहनियाराज राज गांव निवासी एक व्यक्ति ने रास्ता रोककर एक लाख 20 हजार रुपये छीनने का आरोप भवानीगज थाना क्षेत्र के कुछ लोगों पर लगाया है। रविवार को पीड़ित ने भवानीगज थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गौहनियाराज राज निवासी राहुल यादव ने भवानीगंज थाना में दी गई तहरीर में बताया कि वह टाइल्स का मिस्त्री है। शनिवार शाम को चका निवासी अशोक चौधरी से बकाया बीस हजार नकद प्राप्त किया। वहां से चकचई निवासी अबूसाद मलिक के यहां से काम का बकाया एक लाख रुपए नकद लेकर कार द्वारा घर आने लगा। लगभग 8-30 बजे रात बयारा के ट्यूबवेल चौराहे के आगे पहुंचा था। तभी कुछ लोग लाकर खड़ा कर दिया। पीछे से दो बाइक खड़ाकर गिरेबान पकड़कर गाड़ी से बाहर आने को लेकर अपशब्द कहने लगे। घसीटकर बाहर लाकर लात घूसों से मारा पीटा और मेरे पास रखा एक लाख बीस हजार रुपये नकद छीनकर जान से मारने की धमकी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भवानीगज थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद