फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की गड्ढों में नगर पालिका ने भराए ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की गड्ढों में भराए गए ईंट
विज्ञापन

हायडिल से पेट्रोल पंप तिराहे की सड़क को ठीक कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के हायडिल तिराहे से पेट्रोल पंप तिराहे तक जाने वाले मुख्य मार्ग में बने गड्ढों में जलभराव से राहगीर सांसत झेल रहे थे। ‘अमर उजाला’ में 16 जून की अंक में ‘शहर की मुख्य सड़क पर गड्ढों की भरमार’ शीर्षक से प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने सड़क के गड्ढों में ईंट भराए। इससे राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शहर के मुख्य मार्ग में वन विभाग मोड़ और रेलवे क्रॉसिंग के पास बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। तीन दिन की बारिश से इन गड्ढों में हुए जलभराव से पैदल, साइकिल, बाइक सवार एवं चार पहिया चालकों को मुसीबत रही। इस बीच कई राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो गए। कुछ दिन पहले सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए इन गड्ढों में हुए जलभराव में धान की रोपाई की थी। जिसके बाद यहां मिट्टी डाली गई थी लेकिन बारिश बह जाने के बाद हालत जस की तस हो गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने बुधवार को इन गड्ढों में ईंट भराने का कार्य किया, जिससे राहगीरों की मुश्किलें कुछ कम हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें