संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। भीषण गर्मी के बीच सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन आंधी पानी के बीच चिल्हिया क्षेत्र के धुसुरी बुजुर्ग जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली के तार पर आम की डाल गिर गई। इससे जहां पेड़ कटने तक लगभग आधा घंटे आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, दो घंटे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में बारिश और आंधी के बीच धुसुरी बुजुर्ग गांव के पास पेड़ की डाल बिजली के तार पर गिर गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। गांव वालों ने इसकी सूचना बिजली निगम को दी। बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से पेड़ की डाल को काटकर रास्ते से हटवाया। वहीं, बिजली के पोल को ग्रामीणों की मदद से हटाया गया, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों के लिए रास्ता सुचारू रूप से चालू हुआ।
्