फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुंबिनी से आए युवक और उसके परिजनों को क्वारंटीन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। कस्बे के थाना रोड पर  बृहस्पतिवार को नेपाल से आए एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर क्वारंटीन हाउस में भेज दिया है, साथ ही जानकारी छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। घर की चार महिलाओं को होम क्वारंटीन किया गया है। थानाध्यक्ष डीसी चौधरी को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति तीन दिन पहले नेपाल से आया है और घर में छुपा है। उसका घर थाने के सामने ही स्थित है। पुलिस ने  सक्रियता से घर को घेरकर उसमें रह रहे चार पुरुष और चार महिलाओं को थाने लाकर मेडिकल टीम द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। नेपाल से आए युवक के अलावा तीन अन्य पुरुषों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। जबकि महिलाओं को होम क्वारंटीन रहने के लिए निर्देश दिया है। एसओ डीसी चौधरी ने कहा कि बाहर से आने के बाद भी सूचना छिपाने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ आपदा अधिनियम और महामारी प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें