अमर उजाला ब्यूरो बांसी। स्थानीय कस्बे के महामाया कॉलेज मेंं क्वारंटीन एक युवक के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गैर जनपदों और राज्यों से चोरी छिपे आने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए कोतवाली पुलिस ने डिड़ई के बाद शुक्रवार की सुबह एनएच 233 के राप्ती नदी पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस रास्ते से सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों, सरकारी विभागों के कर्मचारियों और आवश्यक वस्तुओं के आपूर्ति वाहन आने-जाने की इजाजत है। यहां आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है।