फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइकिल से गिरा, ट्रॉली के नीचे दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बभनी गांव के पास देर शाम हुआ हादसा

- साइकिल से दो भाई गए थे बाजार, लौटते हुआ हादसे का शिकार

- शव का पोस्टमार्टम कराए बिना किया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बभनी से बैजनथा मार्ग पर मंगलवार देर शाम को बभनी चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से बालक दबकर मौत हो गई। वह भाई के साथ साइकिल से बाजार से लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। परिजनों ने पुलिस से आग्रह करके बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।

क्षेत्र के बैजनथा गांव के टोला कठहा गांव के दीपू राजभर (13) छोटे भाई रितेश (8) को साइकिल से बभनी चौराहे पर बाजार लेकर गया था। वापसी में बभनी चौराहे से कुछ दूरी पर सड़क खराब होने के कारण झटके से दीपू साइकिल से गिर गया और तभी मौके से गुजर रही टैक्टर-ट्रॉली के पहिया के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और शव लेकर घर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टैक्टर-ट्रॉली को लेकर थाने पर चली गई। वहीं, परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
इस संबंध में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने लाकर खड़ा करा दिया गया है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

-
मौत के बाद घर में मातम, दीपू दहशत में

रितेश की मौत से दीपू दहशत में है, उसका रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि साइकिल से दोनों साथ में गए थे। उसके सामने ही रीतेश साइकिल से गिरा था और दबकर जान चली गई। पिता रामरूप मुंबई में मजदूरी करते हैं। उनके दो लड़के हैं। पहला दीपू (13) और दूसरा रितेश था। वह बेटे की मौत की खबर सुनकर घर आने के लिए चल दिए हैं। बेटे की मौत के बाद से मां बिंद्रावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने बेटे के गम में बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन


-

बोले लोग

हादसे के बाद लोगों का कहना है कि बभनी से बैजनथा मार्ग पर बभनी चौराहे पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। पीडब्ल्यूडी इसे सही नहीं करा रहा है, जिससे इस लड़के की मौत हुई है। सड़क सही होती तो हादसा ही नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें