फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से नाबालिग को खरीदकर लाया, बहू बनाकर घर में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को खरीद कर लाया, बेटे से करा दी शादी
विज्ञापन

समाजसेवी की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया
नाबालिग को थाने लाकर बाल कल्याण समिति के सदस्यों को सौंपा
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के मन्नीजोत गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। बिहार से एक किशोरी को खरीदकर एक परिवार पर बहू बनाने का मामला प्रकाश में आया है। एक समाजसेवी की शिकायत पर डुमरियागंज पुलिस गांव पहुंचकर किशोरी को थाने लाई। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के सदस्यों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के समाजसेवी हिमांशु ने बताया कि उसके पड़ोस के गांव का एक व्यक्ति बेटे की शादी के लिए एक किशोरी को बिहार से खरीदकर लाया था। उक्त व्यक्ति ने किशोरी की शादी बेटे से करवा दी। जानकारी होने पर आसपास के लोगों में इसकी चर्चा होने लगी। लोगों के मुताबिक किशोरी को उसके परिवार के लोग 20 हजार में खरीदकर लाए हैं। हिमांशु की शिकायत पर महिला हेल्प रिपोर्टिंग की इंचार्ज और डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह गांव पहुंचकर किशोरी को लेकर थाने गए। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार के मोतीहारी जिले की है। इधर, सूचना पाकर बाल कल्याण समिति के सदस्य भी पहुंच गए। आवश्यक लिखा-पढ़ी करने के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। महिला चौकी प्रभारी शाइस्ता खान ने कहा कि समाजसेवी की शिकायत पर किशोरी को थाने लाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों को सौंप दिया गया है। किशोरी के बयान के मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें