बांसी। भाजपा विधानसभा क्षेत्र बांसी के बूथ अध्यक्षों की बैठक रविवार को रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर की अध्यक्षता में हुई। इसमें बूथ समितियों को जल्द गठित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी निष्ठा से जुटकर कार्य करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की गई।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला सह प्रवासी अमरपाल मौर्य ने कहा बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ होता है। बूथ की जीत से ही विधानसभा क्षेत्र जीती जाती है। इसीलिए सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ के सभी वर्गों के लोगों को मिलाते हुए बूथ समिति गठित कर सक्रियता में तेजी लाएं तो निश्चित ही 2017 हमारा होगा। सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर लाने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी को सक्रिय होने का आह्वान किया।
बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव तो बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक जैसे कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीता जाता है। बैठक को जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसिया व बूथ प्रबंधन समिति के जिला संयोजक व जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र दूबे ने किया। इस दौरान दीलीप चतुर्वेदी, पूर्व नपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, केशभान राय, विजयकांत चतुर्वेदी, दीपक मौर्य, राजदेव चतुर्वेदी, भूपेश दूबे, राम सनेही निषाद, प्रभाष्कर राय, जगजीवन गौड़, मंगल चैरसिया, आनंदशंकर त्रिपाठी, शंभू वर्मा, कुबेर बारी, उमेश कश्यप, मनोज बाबा, जोगेंद्र मिश्र, रामचंद्र दुबे, विंध्याचल, बैजनाथ जायसवाल, भोला तिवारी, रमेश पांडेय, विश्वनाथ पांडेय सहित सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।