फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ बने स्कूलों की दशा में नहीं हो रहा सुधार

Sat, 07 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिताही स्कूल के किनारे तालाब के पास हैंडपंड पर लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। बूथ बनाए गए भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शौचालय, पेयजल और बिजली न होने की गंभीर समस्या बनी हुई है। बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं के लिए बनने वाला रैंप भी अधिकांश जगहों पर जर्जर है।
विज्ञापन

रमवापुर राउत गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिजली व्यवस्था व शौचालय का निर्माण कार्य जारी है। प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि उनके स्कूल पर रैंप ठीक करवाया गया है। शौचालय निर्माण के बाद पेयजल की भी व्यवस्था मतदान के पहले करा ली जाएगी। भीटानानकार स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बना शौचालय जर्जर व निष्प्रयोज्य है। स्कूल तक बिजली नहीं पहुंची है। खम्हरिया के प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं की सहूलियत के लिए रैंप नहीं बनाया गया है। यहां भी शौचालय का निर्माण कार्य जारी है। मल्हवार स्थित प्राथमिक विद्यालय में पेयजल व्यवस्था न के बराबर है। एक हैंडपंप तो लगा है, लेकिन वह बेपानी है। यहां बच्चों को 200 मीटर दूर जाकर पानी पीना पड़ता है। यहां भी बिजली की व्यवस्था नहीं है। चिताही गांव में प्राथमिक विद्यालय में बिजली नहीं है।
हैंडपंप यहां गंदगी के ढेर पर लगा है। हैंडपंप के बगल तालाब स्थित हैं, जहां हमेशा बच्चों की सुरक्षा का खतरा बना रहता है। इस संबंध में एसडीएम अरुण कुमार राय ने बताया कि भनवापुर बीईओ को उनके क्षेत्र में बने सभी पोलिंग बूथों वाले विद्यालयों में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया है। जहां भी कमी मिल रही है, वहां सुधार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें