फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शैक्षिक सत्र के पहले दिन बांटी जाएंगी किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों को नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन ही किताबें वितरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर जल्द ही सभी बीआरसी पर किताबें भेज दी जाएंगी, जबकि 31 मार्च तक जिले के सभी 2262 परिषदीय विद्यालयों में किताबों का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत बच्चों की सभी किताबें जिला मुख्यालय पर आ चुकी हैं। सत्यापन के बाद पुस्तकें ब्लॉक मुख्यालय भेजी जा रही हैं। जिले में करीब 2262 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब दो लाख 64 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को पाठ्य पुस्तकें निशुल्क मुहैया कराई जाती हैं। पूर्व के शैक्षिक सत्र में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें लेटलतीफी से मिलती आई हैं। इस बार विभाग नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन यानी एक अप्रैल को ही पुस्तकें वितरित करने की कोशिश में है।
इसी क्रम में किताबों की खेप भी जिला मुख्यालय पहुंच गई हैं। इनका सत्यापन भी किया जा रहा। प्रभारी बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि किताबों को बीआरसी में भेजने की कवायद की जा रही है। जल्द ही विद्यालय में भी भेजने का कार्य शुरू हाे जाएगा। संवाद
विज्ञापन

31 तक स्कूलों में पहुंचेंगी पुस्तकें
पुस्तकों के ब्लॉक, स्कूल में पहुंचाने और समय से वितरण के संबंध में बीएसए की ओर से निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। पुस्तकें 31 मार्च तक स्कूलों में पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। ब्लॉक स्तर से जल्द ही किताबों का स्कूलों में भेजने का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें