फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आ गईं किताबें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में होगी आसानी

Mon, 08 May 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में इस बार पुस्तकालय की सुविधा भी मिलेगी। समाज कल्याण विभाग में किताबें आ गई हैं, एक कमरे में पुस्तकालय बनाया जा रहा है। कोचिंग में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का अब और बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में मेधावी बच्चों को तैयारी की सुविधा प्राप्त होगी। जेईई, नीट एवं यूपीएसी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा प्राप्त हो रही है। मई में छात्र-छात्राएं आवेदन करेंगे। जिला स्तरीय समिति मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन करेगी, जबकि पिछले साल प्रदेश स्तर पर चयन किया गया गया था। जून से कक्षाएं प्रारंभ होने की संभावना है।
फिलहाल मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए किताबें मंगाई गईं हैं। प्रत्येक वर्ग में 120-120 छात्र-छात्राओं को किताबें मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ किताबों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। राजकीय इंटर कॉलेज के एक कमरे में पुस्तकालय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


राजकीय पुस्तकालय में भी सुविधा
छात्र-छात्राओं को राजकीय पुस्तकालय में भी पढ़ने की सुविधा दी जा रही है। सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुस्तकालय का कायाकल्प हो गया है। उसके बाद हर दिन 100 से 150 छात्र-छात्राएं नियमित रूप से एकांत में पढ़ाई करने जा रहे हैं। यहां तैयारी करने वालों में छात्राएं भी शामिल हैं, वे कॅरियर के लिए कई घंटे लगातार पढ़ाई कर रही है। राजकीय पुस्तकालय में वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, किताबें पुरानी ही हैं, नई किताबें मंगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पुस्तकालय बनाया जा रहा है। पहले चरण की किताबें मंगा ली गईं हैं। जल्द ही युवाओं को पढ़ाई के लिए और बेहतर सुविधा प्राप्त होने लगेगी। निशुल्क तैयारी के इच्छुक छात्र-छात्राएं मई में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. राहुल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें