फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक, पौराणिक वृक्षों की बुकलेट होगी तैयार

विज्ञापन
बांसी में वन विभाग के कार्यों का जायजा लेने पहुंची लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अमिता कनौजिया - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
ऐतिहासिक, पौराणिक वृक्षों की बुकलेट होगी तैयार
विज्ञापन

जिले में ऐतिहासिक पौराणिक व सांस्कृतिक महत्व के प्राचीन वृक्षों की जानकारी हासिल कर संरक्षण किया जाएगा
इरफान बाकर
बांसी/सिद्धार्थनगर। महात्मा बुद्ध की कर्मस्थली सिद्धार्थनगर के ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाले वृक्ष हैरिटेज ट्रीज ऑफ यूपी नामक कॉफी टेबल बुक में शामिल किए जाएंगे। पर्यटक, वाचक, प्रकृति और पर्यटन प्रेमियों को यह वृक्ष सिद्धार्थनगर की समृद्ध पर्यावरणीय और परंपराओं से अवगत कराएंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय वन्य जीव संस्थान की मुख्य अन्वेषक प्रो. अमिता कनौजिया और वन विभाग सिद्धार्थनगर की टीम ने ऐसे वृक्षों पर शोध का काम शुरू कर दिया है।
बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था के केंद्र सिद्धार्थनगर के अन्य पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सरकार यहां के अन्य स्थानों को शोकेस करने की तैयारी कर रही है। शासन की ओर से हैरिटेज ट्रीज ऑफ यूपी नाम की एक कॉफी टेबल बुक तैयार कराई जा रही है। इस किताब में प्रदेश के महत्वपूर्ण वृक्षों को जगह दी जाएगी। वन्य जीव संस्थान लखनऊ की प्रो. अमिता कनौजिया और उनकी टीम शोध कर ऐसे वृक्षों को तलाश रही है। इसके तहत प्रोजेक्ट टीम की आकृति नागर, अनुज कुमार त्रिपाठी, फोटोग्राफर सैयद फहद ने जिले के विभिन्न स्थानों पर प्राचीन वृक्षों की जानकारी हासिल की। टीम ने क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों और वन विभाग के अधिकारियों से ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी हासिल की और फोटो सेशन भी किया। टीम ने नौगढ़ रेंज के अंतर्गत पलटा देवी में कुसुम व बरगद के वृक्ष, चिल्हिया में बरगद, टेकनार में पाकड़ और बांसी के देवघर मंदिर में पाकड़ का पेड़, खेसरहा थाना परिसर में बरगद का वृक्ष, ग्राम बरगदी में बरगद के प्राचीन पेड़ का रिकॉर्ड तैयार किया और फोटोग्राफ लिया। टीम को वन विभाग की नौगढ़ रेंज में फॉरेस्टर दिलीप कुमार, फॉरेस्ट गार्ड शिवानंद, बांसी में फॉरेस्टर विवेक मिश्रा फारेस्ट गार्ड राज कपूर, खेसरहा रेंज में फॉरेस्टर गोविंद लाल, पवन कुमार यादव, विजय प्रकाश चौधरी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने हेरिटेज ट्रीज ऑफ यूपी प्रोजेक्ट टीम को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। जिला वन अधिकारी आकाश वधावन ने बताया कि प्राचीन वृक्षों पर शोध व अध्ययन किसी प्रोजेक्ट टीम का यह पहला अवसर है, जो महात्मा गौतम बुद्ध की पवित्र कर्म स्थली जनपद सिद्धार्थनगर के लिए एक गौरव की बात है। इससे प्राचीन वृक्षों के संरक्षण व उसकी महत्ता व उसके प्रति सामान्य जनमानस व स्कूली बच्चों में उत्सुकता बढ़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी ने कहा
डीएफओ के निर्देश पर प्रोजेक्ट टीम के सहयोग में नौगढ़ रेंज में फॉरेस्टर दिलीप कुमार, फॉरेस्ट गार्ड शिवानंद, बांसी में फॉरेस्टर विवेक मिश्रा, फॉरेस्ट गार्ड राज कपूर दुबे, खेसरहा रेंज में फॉरेस्टर गोविंद लाल, पवन कुमार यादव, विजय प्रकाश चौधरी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने हेरिटेज ट्रीज ऑफ यूपी प्रोजेक्ट टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। डीएफओ ने बताया कि उक्त टीम द्वारा नौगढ़ रेंज के अंतर्गत पलटा देवी में कुसुम व बरगद के वृक्ष, चिल्हिया में बरगद, टेकनार में पाकड़ और बांसी के देवघर मंदिर में पाकड़ का पेड़, खेसरहा थाना परिसर में बरगद का वृक्ष, ग्राम बरगदी में बरगद के प्राचीन पेड़ की जानकारी प्राप्त की व फोटोग्राफ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें