सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग की योजनाओं एवं एकल कृषि यंत्र तथा अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरण की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका 21 जनवरी की रात्रि 12 बजे तक कृषि विभाग की बेवसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।
कृषि यंत्र के लक्ष्य सापेक्ष अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जनपद स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष ऑनलाइन ई-लाटरी से किसानों का चयन किया जाएगा। ऐसे में हर हाल में विभाग की बेवसाइट ऑनलाइन बुकिंग करा लें। यह जानकारी डीडी कृषि राजेश कुमार ने दी है। संवादग