फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पुस्तक का लोकार्पण

विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में पुस्तक का लोकार्पण करती कुलपति प्रो. कविता शाह। स्रोत विवि
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में योग एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मयंक कुशवाहा की पुस्तक इंट्रोड्यूसिंग सोसियालोजी का लोकार्पण कुलपति प्रो. कविता शाह द्वारा किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पुस्तक में आधुनिक सामाजिक सिद्धांतों, परिप्रेक्ष्यों और समाज की कार्यप्रणाली को भारत के ग्रामीण व शहरी संदर्भों के साथ जोड़ा गया है। कुलपति ने डॉ. कुशवाहा के शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा यह अकादमिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। कला संकाय प्रोफेसर नीता यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें