फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुरेश वाडकर के भजन, कनिका व बृजेश से सजेगा बाॅलीवुड नाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ 29 जनवरी को होगा। जो दो फरवरी को संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा। रात आठ बजे सुरेश वाडेकर की भजन संध्या होगी। 31 जनवरी को कनिका कपूर व बृजेश शांडिल्य बॉलीवुड नाइट सजाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. के मुताबिक 30 जनवरी को दिन में 11:00 बजे कालानमक चावल के उत्पादन एवं विपणन पर गोष्ठी, रात नौ बजे बाॅलीवुड कलाकार ममता शर्मा का कार्यक्रम आयोजित होगा। 31 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से बेसिक शिक्षा विभाग का नवाचार सम्मेलन एवं शैक्षणिक उन्नयन कार्यक्रम आयोजित होगा। एक फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की गोष्ठी एवं रात आठ बजे से भोजपुरी नाइट में रितेश पांडेय व कल्पना पटवारी का कार्यक्रम होगा। दो फरवरी को सुबह 11:00 बजे से पंचायती राज विभाग एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं को लेकर सम्मेलन एवं रात आठ बजे से डांस नाइट में मरियम जकारिया एवं महक चहल अपना कार्यक्रम प्रस्तुति करेंगी।य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें